बस्तर जिले के ग्राम नदी बोड़ना में बाढ़ के बीच मवेशियों के लगाव ने एक ग्रामीण की जान ले ली। बचाव दल के पहुंचने पर 55 वर्षीय रेनू कश्यप ने गाय बैल को छोड़कर जाने से मना कर दिया। दोबारा जब नाव उसे लेने पहुंची तब तक घर में घुसे जहरीले सांप के डसने से उसकी मौत हो चुकी थी।