नवरात्र से पहले चमकेगी बिलासपुर की सड़कें, निगमायुक्त का 8 जोनों को अल्टीमेटम, गड्ढों से मिलेगी राहत

Wait 5 sec.

बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने बारिश के बाद खस्ताहाल हुई शहर की सड़कों की सुध लेते हुए नवरात्र पर्व से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने का फैसला किया है। निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी 8 जोनों के जोन कमिश्नरों को 1 महीने के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने और आवश्यकतानुसार डामरीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।