छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने मोर बिजली एप के माध्यम से ई-केवाईसी कराने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की पहल की है। जिन उपभोक्ताओं के आधार और बिजली बिल के नाम में अंतर है, उनकी समस्या के समाधान के लिए नगर वृत्त-एक के सभी संभाग कार्यालयों में हर बुधवार को विशेष शिविर लगाए जाएंगे।