मध्य प्रदेश में आयुष इंटर्न डॉक्टरों को मिलने वाला स्टाइपेंड दूसरे राज्यों से काफी कम है। इंटर्न डॉक्टरों द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार मप्र में प्रतिमाह 9383 रुपये स्टाइपेंड मिल रहा है, जबकि बंगाल में यह राशि 33,099 रुपये है।