अलखनंदा नगर में सोमवार रात करीब एक बजे एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण मकान में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर नानाखेड़ा पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।