'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट 'वीकेंड का वार' एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट रीति तिवारी की कड़े शब्दों में क्लास लगाई। हाल ही में हुए एक डिस-ट्रैक टास्क में साथी कंटेस्टेंट काजी के साथ गाली-गलौज करने, बदतमीजी करने और उन पर असुरक्षा के गलत आरोप लगाने को लेकर सलमान ने रीति को आड़े हाथों लिया।