बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में गणेश विसर्जन से लौट रहे युवकों द्वारा विवाद शांत कराने का प्रयास करने पर नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को सिम्स अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ उन्हें 30 से अधिक टांके लगे हैं।