ओडिशा के कोरापुट और रायगढ़ा रेललाइन के लिलीगुमा रोली सेक्शन में ट्रैक के किनारे मिट्टी खिसक गई और सुरंग में पानी भर गया है। इसके कारण ट्रेन परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है। हालांकि सतर्कता बरतते हुए एक एक्सप्रेस ट्रेन को सुरक्षित पास कराया गया है। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक की जांच कर रही है।