छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एनडीपीएस के एक मामले में एक ही छापामार टीम की दो अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने सीसीटीवी फुटेज और तीन साल की जेल काट चुके पांच दोषियों की सजा निलंबित कर उन्हें जमानत दे दी है।