'चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं...', नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन

Wait 5 sec.

छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन ने आखिरकार वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसका सपना उन्होंने कभी ग्वालियर में रहते हुए देखा था. फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान मिलने के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया और अपने अब तक के सफर को याद किया.कार्तिक आर्यन ने शेयर किया इमोशनल वीडियोकार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अवॉर्ड लेते हुए वीडियो शेयर किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ग्वालियर के उस 'मम्माज बॉय' को प्यार और मुस्कान के साथ याद कर रहा हूं, जिसने ऐसे माहौल में भी एक्टर बनने का सपना देखने की हिम्मत की, जहां लोग ऐसे सपनों पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं. आखिरकार मैंने वो पल देखा और जिया. उत्साह और घबराहट से अभी भी सुन्न हूं.'     View this post on Instagram           A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला का जताया आभारकार्तिक ने आगे लिखा 'एक छोटे शहर के लड़के का सपना. देश के हर एक्टर का सपना. बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड. चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं. मैं कबीर सर और साजिद सर का हमेशा आभारी रहूंगा कि उन्होंने मुझे बड़े पर्दे पर भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड चैंपियन- मुरलीकांत पेटकर सर का किरदार निभाने की जिम्मेदारी सौंपी. ये सफर बहुत दर्दनाक था, लेकिन इसका नतीजा रसमलाई जितना ही मीठा है. मैं एक ही समय में विनम्र और भावुक महसूस कर रहा हूं.'ये भी पढ़ें:- 'हनुमान अंश' ने मंडे को भी छापे करोड़ों, 'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा कायम, 'दायरा'-'वाइब' का हाल बेहाल'ये तो बस एक शुरुआत है...'कार्तिक लिखते हैं, 'इस लंबे सफर में मेरे साथ हमेशा रहने वाले साथी थे, खुद पर मेरा भरोसा, मेरी ताकत, मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और मेरी टीम. जो मेरे काम को आसान बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करती है. इस नामुमकिन सफर का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का शुक्रिया. मैं अपने इस सबसे बड़े सम्मान को देश के हर पैरालंपियन और उन सभी लोगों के साथ शेयर करना चाहूंगा जो नामुमकिन सपने देखने की हिम्मत करते हैं और कभी हार नहीं मानते. आखिर में, मैं यही मानना और कहना चाहूंगा कि ये तो बस एक शुरुआत है.' ओटीटी पर कहां देखें 'चंदू चैंपियन''चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है. इसमें कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए उन्होंने अपने लुक और फिजीक पर काफी मेहनत की थी. कबीर खान के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये भी पढ़ें:- प्रभास की 'फौजी' हुई पोस्टपोन, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म, बोले- 'नेक्स्ट लेवल की फिल्म है'