गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों में तल्खी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। गोविंदा को अपनी कथित गर्लफ्रेंड व आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते देखे जाने के बाद सुनीता आहूजा ने तीखा तंज कसा है। मीडिया से बातचीत में सुनीता ने कहा कि इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं।