किसी के घर तुलसी तो कहीं गेंदा बनकर लौटेंगे गणपति, कई लोग घर पर ही करेंगे विसर्जन

Wait 5 sec.

इसके लिए बड़े पात्र, गमले या घर के आंगन में मिट्टी से भरा स्थान तैयार किया जाता है। मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा को इसी में विसर्जित किया जाता है। प्रतिमा धीरे-धीरे मिट्टी में मिल जाती है। इसके साथ रखे गए तुलसी, गेंदा और अन्य पौधों के बीज कुछ समय बाद अंकुरित होते हैं और देखते ही देखते उसी स्थान पर हरियाली दिखाई देने लगती है।