असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव और एसिड फेंके जाने का मामला सामने आया है। इस काफिले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है।