रविवार देर रात को बीच सड़क पर 108 एम्बुलेंस खड़ी कर उसके पीछे के दरवाजे खोले गए। एम्बुलेंस के अंदर बने स्ट्रेचर पर सब्जियों से भरे कट्टे, कैरेट और बड़े-बड़े बोरे ठूंस-ठूंस कर लादे गए।