पानी चोरी रोकने अब नहीं कर सकेंगे बिजली कटौती, भिलाई, दुर्ग, रिसाली निकायों को आयोग का निर्देश

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने टुल्लू पंप से पानी की चोरी रोकने के लिए भिलाई, दुर्ग और रिसाली क्षेत्रों में बिजली कटौती करने पर स्वत: संज्ञान लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा कि कुछ लोगों की गलती की सजा पूरे क्षेत्र को नहीं दी जा सकती। तीनों निगमों ने भविष्य में ऐसी कार्रवाई न करने का लिखित आश्वासन दिया है।