छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आचरण और कार्यशैली पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख पद पर आसीन नेता का ऐसा व्यवहार गरिमा के अनुकूल नहीं है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे बयानों और हरकतों से जनता के बीच उनकी वास्तविकता बेनकाब हो रही है।