Meta ने अपने नए AI Glasses में सिर्फ कैमरा और स्मार्ट फीचर्स तक सीमित रहने की जगह अब आवाज, AI असिस्टेंस, ऑडियो और एक्सेसिबिलिटी पर भी बड़ा फोकस किया है. 23 सितंबर को कैलिफोर्निया के Menlo Park स्थित कंपनी के मुख्यालय में हुए Meta Connect 2026 इवेंट में Meta ने अपने नए वियरेबल्स की लंबी रेंज पेश की.कंपनी ने बताया कि साल के अंत तक Ray-Ban, Oakley और Meta Glasses को मिलाकर 100 से ज्यादा स्टाइल उपलब्ध होंगे. नए मॉडल में बेहतर AI, लंबी बैटरी, नए डिजाइन और कई ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिन्हें बिना फोन निकाले इस्तेमाल किया जा सकेगा. तो आइए जानते हैं कि Meta ने AI Glasses में कौन-से नए फीचर्स जोड़े हैं.Glasses में आया Muse AIMeta ने अपने AI Glasses के लिए Muse AI को पेश किया है, जो सिर्फ सवालों के जवाब देने के साथ यूजर की ओर से कई काम भी कर सकता है. यह वेबसाइट और कनेक्टेड सर्विसेज के साथ काम करने के लिए Muse Secure VM का इस्तेमाल करता है और Meta के Muse Spark AI मॉडल से संचालित है. यूजर इससे ईमेल भेजने, ट्रैवल बुक करने, फॉर्म भरने या खरीदारी जैसे काम करवा सकता है. हालांकि फिलहाल Muse AI की सुविधा अमेरिका तक सीमित है. कैमरे के साथ आवाज पर भी खास ध्याननए Glasses में Dolby Atmos Capture, Dynamic Photo और Landscape Crop Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं. Dynamic Photo एक फोटो के साथ कई फ्रेम कैप्चर करता है, जिसके बाद Meta AI बेहतर फ्रेम चुनने में मदद कर सकता है. वहीं Landscape Crop Mode से फोटो, वीडियो, स्लो-मो और हाइपरलैप्स को हॉरिजॉन्टल फॉर्मेट में रिकॉर्ड किया जा सकता है. Private Processing के जरिए Meta का दावा है कि AI फीचर्स इस्तेमाल करते समय यूजर का डेटा कंपनी समेत किसी और को दिखाई नहीं देगा. Meta ने AI Glasses में कौन-से नए फीचर्स जोड़े हैंMeta Glasses में Hearing Enhancement फीचर भी जोड़ा जा रहा है. यह हल्की से मध्यम सुनने की परेशानी वाले लोगों के लिए FDA-cleared सॉफ्टवेयर है. कंपनी के मुताबिक इसे घर पर कुछ मिनटों में सेट किया जा सकता है और इसके लिए क्लिनिक या प्रिस्क्रिप्शन की जरूरत नहीं है. यह फीचर अमेरिका में इस साल के लास्ट में कुछ स्टाइल पर उपलब्ध होगा. इसे Meta One सब्सक्रिप्शन के साथ लिया जा सकेगा. यह भी पढ़ें - रूम शिफ्ट करने की टेंशन खत्म, ये हैं बेस्ट शिफ्टिंग ऐप्सRay-Ban Meta Audio की भी एंट्रीMeta ने पहली बार Ray-Ban Meta Audio पेश किया है. ये कैमरा-फ्री AI Glasses हैं, जिनमें म्यूजिक, पॉडकास्ट, कॉल और AI असिस्टेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इनका वजन 43 ग्राम है और एक चार्ज पर 12 घंटे तक इस्तेमाल का दावा किया गया है. चार्जिंग केस के साथ यह समय 48 घंटे तक बताया गया है. अमेरिका में इसकी शुरुआती हुई है, जबकि भारत में लॉन्च की जानकारी अभी नहीं दी गई है. यह भी पढ़ें - हर बार Low Battery पर Galaxy Watch चार्ज करना सही है? जानें पूरी बात