AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट

Wait 5 sec.

वीडियो बनाने वालों के लिए YouTube अब सिर्फ वीडियो अपलोड करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है. कंपनी ने क्रिएटर्स के काम को आसान बनाने के लिए AI, एडिटिंग, रिसर्च, कमेंट मैनेजमेंट और शॉपिंग से जुड़े कई नए फीचर्स पेश किए हैं. Made on YouTube इवेंट में YouTube ने बताया कि नए टूल्स वीडियो बनाने की शुरुआत से लेकर उसे बेहतर करने और दर्शकों तक पहुंचाने तक अलग-अलग चरणों में मदद करेंगे. इसका असर YouTube Studio, Shorts और YouTube Create जैसे प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगा. वीडियो बनाने से पहले भी मिलेगी AI की मददYouTube Studio में नए Insights और Research सेक्शन क्रिएटर्स को पुराने वीडियो के प्रदर्शन को समझने और ऐसे वीडियो खोजने में मदद करेंगे, जो बाकी कंटेंट से अलग प्रदर्शन कर चुके हैं. ड्राफ्ट वीडियो के लिए भी AI के जरिए pacing, structure और storytelling जैसी चीजों पर सुझाव मिल सकेंगे. थंबनेल बनाने की प्रक्रिया को भी अपडेट किया गया है. क्रिएटर्स अपने चैनल की शैली के अनुसार थंबनेल तैयार कर सकेंगे. इसके अलावा dynamic thumbnails अलग-अलग दर्शक समूहों के लिए अलग ऑप्शन सुझा सकेंगे. Shorts में Gemini से होगी एडिटिंगYouTube Shorts और YouTube Create में Gemini-powered editing assistant भी लाया जा रहा है. क्रिएटर्स अपनी जरूरत के हिसाब से निर्देश देकर फ्रेम का क्रम बदलने, क्लिप काटने और म्यूजिक सिंक करने जैसे काम कर सकेंगे. इसके बाद वे जरूरत के अनुसार manual timeline editing पर वापस जा सकते हैं.YouTube opt-in AI comment moderation की भी टेस्टिंग कर रहा है, जो क्रिएटर की पसंद के अनुसार कमेंट मॉडरेशन सीख सकेगा. पहचान की सुरक्षा के लिए लाइकनेस डिटेक्शन में स्पीकिंग वॉइस डिटेक्शन क फेशियल डिटेक्शन के साथ जोड़े जाने की योजना है. यह भी पढ़ें - ये हैं सबसे सस्ते रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैंस, यहां से करें शॉपिंगAsk YouTube बनेगा शॉपिंग असिस्टेंटYouTube के Ask YouTube फीचर को अब शॉपिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. वीडियो देखते समय यूजर्स किसी प्रोडक्ट के बारे में सवाल पूछ पाएंगे, उसकी स्पेसिफिकेशन जान सकेंगे और जवाब मिलने के बाद आगे के सवाल भी कर सकेंगे. जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट की तुलना के लिए कंपेरिजन टेबल भी दिखाई जाएगी. YouTube TV पर इसे वॉयस कमांड से इस्तेमाल करने का ऑप्शन भी दिया जाएगा.भारत में बढ़ेगा YouTube Shoppingभारत में YouTube अपने Shopping affiliate programme का विस्तार कर रहा है. इसमें Amazon के साथ AJIO, Meesho, Snapdeal और Tata CLiQ भी जुड़ेंगे. YouTube के अनुसार, भारत में 45 करोड़ से ज्यादा लॉग-इन यूजर्स शॉपिंग से जुड़ा कंटेंट सर्च करते हैं और इस तरह के कंटेंट का वॉच टाइम एक साल में 55 प्रतिशत बढ़ा है. 50 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय क्रिएटर्स अब इस प्रोग्राम का हिस्सा हैं और क्रिएटर्स 1.9 करोड़ से ज्यादा वीडियो में प्रोडक्ट टैग कर चुके हैं. Q1 2025 से Q1 2026 के बीच औसत क्रिएटर पेआउट 160  प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है. इसके अलावा, प्रोडक्ट टैग अब अलग-अलग देशों में स्थानीय ऑफर और वहां की करेंसी के हिसाब से दिखाए जा सकेंगे. यह भी पढ़ें - AI की ताकत अब कम कीमत में, GPT-6 के साथ OpenAI का बड़ा बदलाव