स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola आज भारत में अपना एक नया प्रीमियम फोन लॉन्च करने वाली है. इस फोन का नाम Motorola Signature 27 है. बता दें कि इस फोन को कंपनी Snapdragon Summit 2026 में पेश करने वाली है. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के डिजाइन, कैमरा और ऑडियो को लेकर कई संकेत दिए हैं. खास बात यह है कि इस बार Motorola ने कैमरा और साउंड एक्सपीरियंस पर खास फोकस किया है.कैसा होगा डिजाइनदरअसल, इस फोन के टीजर के अनुसार, Motorola Signature 27 में एक नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है. इसके अलावा इस फोन में इस बार कैमरा को भबी नए तरीके से प्लेस किया गया है. फोन को Pantone Capulet Olive और Pantone Coal Smoke कलर में पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है.कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन पिछले Motorola Signature से काफी अलग नजर आता है. इसमें चार मेन कैमरा रिंग और एक फ्लैश दिखाई देता है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार फोटोग्राफी को फोन की बड़ी खासियत बनाने वाली है.200 मेगापिक्सल का मिलेगा कैमराजानकारी के अनुसार, Motorola ने अभी Signature 27 के सभी कैमरा सेंसर की जानकारी नहीं दी है लेकिन टीजर में 200MP कैमरा, LYTIA और Dolby Vision का जिक्र दिखाई देता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 200MP का मेन कैमरा देखने को मिलेगा जिसमें 100x Super Zoom जैसी ताकत पर भी फोकस किया गया है.Bang & Olufsen के साथ ऑडियो पार्टनरशिपआपकी जानकारी के लिए बता दें कि Signature 27 की दूसरी बड़ी खासियत इसका ऑडियो सिस्टम हो सकता है. Motorola ने डेनमार्क की प्रीमियम ऑडियो कंपनी Bang & Olufsen के साथ ग्लोबल पार्टनरशिप की घोषणा की है. फोन पर Audio by Bang & Olufsen ब्रांडिंग भी दिखाई गई है.यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S27 Ultra की डिटेल्स हो गईं लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्सइस पार्टनरशिप से स्पीकर ट्यूनिंग, म्यूजिक प्लेबैक और कॉल ऑडियो में सुधार की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Signature 27 में किस तरह का स्पीकर हार्डवेयर या खास ऑडियो फीचर मिलेगा.कितनी होगी कीमतआपको बता दे कि कंपनी ने अपना पिछले Motorola Signature को भारत में 59,999 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया था. इस हिसाब से माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को पुराने सिग्नेचर मॉडल से ज्यादा कीमत पर बाजार में उतार सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारीक जानकारी शेयर नहीं की है.Samsung Galaxy S26 Ultra से होगी टक्करMotorola का ये नया प्रीमियम फोन मार्केट में Samsung Galaxy S26 Ultra को कड़ी टक्कर दे सकता है. सैमसंग के इस फोन में यूजर्स को 12GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 इलाइट जनरेशन 5 प्रोसेसर देखने को मिल जाता है. इसके अलावा इसमें 6.7 इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इस फोन में यूजर्स को 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इसमें कंपनी ने 5000mAh की बैटरी भी उपलब्ध कराई है. भारत में अभी इस फोन की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है.यह भी पढ़ें:OTP नहीं आया, फिर भी Bank Transaction हो गया? SIM Swap से अलग ये तरीका समझिए