दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार:एनकाउंटर के दौरान पुलिस पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली; सितंबर में तीसरा रेप केस

Wait 5 sec.

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह एक आरोपी आसिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने तीन राउंड फायर किए। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाब में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। घायल आरोपी को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था। दर्शन के बाद दोस्त के साथ पार्क पहुंची थी नाबालिग पुलिस के मुताबिक, नाबालिग सोमवार शाम 7 बजे अपने 17 साल के दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर में दर्शन करने गई थी। इसके बाद शाम करीब 7:30 बजे दोनों गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में दाखिल हुए। वहां तीन युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। शिकायत के अनुसार, युवकों ने नाबालिग और उसके दोस्त को धमकाया। इसके बाद नाबालिग को दोस्त से अलग कर सुनसान जगह पर ले गए। आसिफ ने पिस्टल और चाकू दिखाकर उसे धमकाया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया। फिर धमकी देकर छोड़ दिया। पुलिस को रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए पार्क में रेप की सूचना मिली। इसके बाद अमर कॉलोनी थाने के SHO और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां नाबालिग अपने दोस्त के साथ मिली। नाबालिग की AIIMS में मेडिकल जांच कराई गई। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी सैंपल और अन्य सबूत जुटाए। मामले में BNS और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने DM ऑफिस रोड पर आसिफ को घेरा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई थीं। जांच के दौरान आसिफ के DM ऑफिस रोड, अमर कॉलोनी के पास होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने तीन राउंड फायर किए। पुलिस के मुताबिक, एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद राजेश ने सेल्फ डिफेंस में दो राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली आसिफ के दाहिने पैर में लगी। एनकाउंटर वाली जगह पर FSL टीम ने जांच की एनकाउंटर के बाद क्राइम टीम और FSL टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और पिस्टल जब्त की है। पुलिस बाकी दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। दिल्ली में हर दिन बच्चों से यौन अपराध के 4 मामले NCRB के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में POCSO के 1,553 केस दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन 4 से ज्यादा मामले सामने आए। 2025 की रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है। ------------------------------ यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें…