अमृतपाल की पार्टी के जिलाध्यक्ष को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका:बोले- 4 घंटे हो गए, छोटे कमरे में रखा, पंजाब जाने वाली ट्रेन भी छूटी

Wait 5 sec.

सांसद अमृतपाल की पार्टी ‘वारिस पंजाब दे’ के तरनतारन जिला प्रधान चमकौर सिंह को दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को रोक लिया। चमकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि वह इंग्लैंड से दिल्ली पहुंचे थे। उनकी फ्लाइट करीब 11:15 बजे लैंड हुई, जिसके बाद करीब 11:30 बजे इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। चमकौर सिंह के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ में बंदी सिखों और भाई अमृतपाल सिंह की रिहाई को लेकर 28-29 तारीख को हुए प्रदर्शन के संबंध में उनके खिलाफ केस दर्ज है। इसी मामले के चलते उन्हें एयरपोर्ट पर रोके जाने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि करीब 4 से साढ़े 4 घंटे बीत चुके हैं। उनकी पंजाब जाने वाली ट्रेन भी छूट गई। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि चंडीगढ़ पुलिस की टीम दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चमकौर सिंह ने आशंका जताई कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। वीडियो में चमकौर सिंह ने ये बातें कही… ********** ये खबर भी पढ़ें: सांसद अमृतपाल 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे:अयाली बोले- एक सीट मालवा दूसरी माझा से होगी; CM भगवंत मान से भी मुकाबला हो सकता है असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल 2027 में पंजाब की 2 सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे की तरफ से इसे फाइनल कर लिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए अकाली दल-वारिस पंजाब दे के सीनियर नेता मनप्रीत अयाली ने कहा कि अमृतपाल किन 2 सीटों से चुनाव लड़ेंगे, ये पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड डिसाइड करेगा। (पढ़ें पूरी खबर)