दल्लीराजहरा –रावघाट रेल लाइन पूरी, बीएसपी को आयरन ओर के ट्रांसपोर्ट में मिलेगी रफ्तार, जनजातीय क्षेत्रों को होगा फायदा

Wait 5 sec.

दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली 95 किलोमीटर लंबी दल्लीराजहरा रावघाट रेल परियोजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ताड़ोकी से रावघाट तक 17.5 किलोमीटर अंतिम रेल खंड तैयार होने से क्षेत्रीय संपर्क सुगम होगा। इससे भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति मिलेगी और स्थानीय लोगों को शिक्षा स्वास्थ्य तथा नए रोजगार मिलेंगे।