झाबुआ में सरकारी जमीन पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस बल तैनात

Wait 5 sec.

कल्याणपुरा में मॉडल स्कूल के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। यहां गणेश उत्सव समिति की ओर से गणेश उत्सव के तहत गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्रतिमा के विसर्जन के बाद एक समूह द्वारा उसी स्थान पर स्थायी प्रतिमा की स्थापना का प्रयास किया जा रहा था।