शरद ऋतु प्रारंभ : अब दिन छोटे और रातें होंगी लंबी, उज्जैन में ‘शरद सम्पात’ देखने जीवाजी वेधशाला पहुंचे खगोलप्रेमी

Wait 5 sec.

सूर्य के विषुवत रेखा पर लम्बवत् होने की अद्भुत खगोलीय घटना (शरद सम्पात) हुई, जिसको प्रत्यक्ष रूप से देखने शासकीय जीवाजी वेधशाला में दिनभर खगोलप्रेमियों और नागरिकों का तांता लगा रहा। वेधशाला पहुंचे खगोलप्रेमियों ने ऐतिहासिक यंत्रों के जरिए इस खगोलीय बदलाव को करीब से समझा और प्रत्यक्ष देखा।