रतलाम के लॉ कॉलेज में कपल गरबा विवाद, हिंदू संगठन के पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज, महाविद्यालय का किया घेराव

Wait 5 sec.

आनंद कॉलोनी स्थित डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) में कपल गरबा के आरोप को लेकर विवाद बुधवार को फिर बढ़ गया। दोपहर 2 बजे हिंदू संगठनों के पदाधिकारी प्राचार्य के घेराव और प्रदर्शन के लिए कॉलेज पहुंचे तो छात्र भी सामने आ गए।