40 करोड़ की एडवांस बुकिंग! 'द पैराडाइज' ने रिलीज से पहले मचाया गदर, बनी नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर

Wait 5 sec.

'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने के लिए तैयार है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. प्री-सेल्स में ये फिल्म नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितन कमाई कर ली है. फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त शुरुआत करने के लिए तैयार है. बता दें कि फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हो रही है.सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रात साढ़े 8 बजे तक वर्ल्डवाइड 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने 43.76 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.'द पैराडाइज' का बॉक्स ऑफिस भारत में ओपनिंग डे के लिए प्री-सेल्स फिल्म ने 21.63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. टोटल वीकेंड डोमेस्टिक सेल्स में 37.50 करोड़ रुपये से ज्यादा क्रॉस कर लिया है. फिल्म के 10.30 लाख टिकट बिक गए हैं. फिल्म को 9,022 शोज मिले हैं. 36 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 112 शोज सोल्ड आउट हैं.'द पैराडाइज़' के पहले दिन में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाला राज्य तेलंगाना है. तेलंगाना में 10.11 करोड़ की कमाई हुई. ये कुल कमाई का 47 परसेंट है. इसके बाद आंध्र प्रदेश में 6.86 करोड़ और कर्नाटक में 2.39 करोड़ कमा लिए हैं. टॉप 10 राज्यों की कुल कमाई में 98 परसेंट हिस्सेदारी है.     View this post on Instagram           A post shared by Nani (@nameisnani)ये भी पढ़ें- 'हनुमान अंश' की हुई 100 करोड़ की ओटीटी डील? प्रोड्यूसर ने किया रिएक्ट 'हिट 3' का रिकॉर्ड तोड़ाइसी के साथ फिल्म ने नानी की 'हिट 3' का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'हिट 3' ने दुनियाभर में 37.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी.श्रीकांत ओडेला ने फिल्म को डायेरक्ट किया है. अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म का म्यूजिक दिया है. फिल्म में नानी के अलावा राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्मी, मोहन बाबू, Kayadu Lohar जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. नानी को इस फिल्म अलग अवतार में देखा जाएगा. नानी ने लंबे बालों के साथ लुक लिया है. हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नानी उसी लुक में नजर आए. वो जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखेंगे.