बिलासपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और पुलिस ने 19 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे बांग्लादेशी नागरिक अतीक हुसैन (42) को सरकंडा की सूर्या विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी बांग्लादेश के नारायणगंज का रहने वाला है और वर्ष 2005 में भारत आया था।