छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना बेदरे क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लंका की पहाड़ी जंगल में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सर्च और डिमाईनिंग अभियान के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए माओवादी डंप से एसएलआर, इंसास, बीजीएल लॉन्चर, हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में कारतूस सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।