इंद्रावती टाइगर रिजर्व में शिकारी फंदों को हटाने के गुर सिखाए, बाघ संरक्षण के उपाय भी बताए गए

Wait 5 sec.

बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला संपन्न हुई। इसका मुख्य उद्देश्य आरक्षित वन क्षेत्र को अवैध फंदों से पूरी तरह मुक्त बनाना और मैदानी कर्मचारियों को बाघों की वैज्ञानिक निगरानी व आधुनिक ट्रेकिंग तकनीकों से लैस करना था, जिससे वन्यजीवों के संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।