मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के साथ ही बेहद सहज तरीके से ट्रैक भी बदल सकेगी। खास तकनीक की मदद से ट्रैक बदलते समय यात्रियों को सामान्य ट्रेनों की तरह झटका या तेज कंपन महसूस नहीं होगा।