राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में:SIR और चुनाव आयोग को लेकर रिपोर्ट पर बोल सकते हैं; X पर लिखा- संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश

Wait 5 sec.

विपक्ष के नेता राहुल गांधी अब से थोड़ी देर में चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- संविधान के दुश्मनों का पर्दाफाश हो गया है। न्याय मिलेगा। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आने के एक दिन बाद हो रही है। 23 सितंबर को जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के दो चुनाव आयुक्तों ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की। इनमें से 4 आपत्तियां एक ही दिन दर्ज की गई थीं। लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। आयोग ने इन आपत्तियों को सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कहा है कि SIR समेत उसके सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। राहुल चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप में 2025 में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को सरकार की ‘B टीम’ भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में दावा- चुनाव आयुक्तों ने आपत्तियां ज्ञानेश कुमार को भेजी थीं इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 28 अक्टूबर 2025 से 14 अगस्त 2026 के बीच 14 बार आयोग के फैसलों पर लिखित आपत्ति दर्ज की। इनमें वोटर लिस्ट, Form-6, नए वोटरों और वोटर डेटाबेस से जुड़े मुद्दे शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन आपत्तियों की प्रतियां CEC ज्ञानेश कुमार को भी भेजी गई थीं। यह विवाद जून 2025 से बिहार में शुरू हुए SIR के दौरान सामने आया। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी हर अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…