बिलासपुर: चकरभाठा के सेवार में नशे का बेखौफ कारोबार, मंदिर से स्कूल तक फैले जाल से युवा पीढ़ी बर्बाद

Wait 5 sec.

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम सेवार में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार बेखौफ तरीके से फल-फूल रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थिति यह है कि नशे का यह जाल अब केवल गलियों तक सीमित न रहकर काली मंदिर, बंजारी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर तक फैल चुका है।