पटरी पर अब बच्चों की उत्सुकता और कुछ लोगों की लापरवाही रेलवे के लिए नई चुनौती बन गई है। धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के टांडा रोड से डेकाकुंड के बीच कई स्थानों पर पटरी पर लोहे का सामान रखे जाने और ट्रैक के नीचे से गिट्टी निकालकर उसी पटरी पर जमा करने की घटनाएं सामने आई हैं।