खरगोन में घर के आंगन में खेल रहे 8 वर्षीय बालक को टेम्पो ने रौंदा, ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर

Wait 5 sec.

समीपस्थ ग्राम बठोली में रविवार सुबह घर के आंगन में खेल रहे आठ वर्षीय बालक लक्ष्य पिता भोला खेड़ेकर को तेज रफ्तार दूध के टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालक को स्वजन शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।