पटना स्टेशन पर फूड वेंडर से मारपीट का यह वीडियो स्क्रिप्टेड है

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने खाने का सामान बेचने वाले की ट्रे पलट दी और फिर उस पर खाना फेंककर उसके साथ मारपीट की.'India Today' और 'Times Now' की न्यूज वेबसाइटों ने भी बिना सच्चाई की पुष्टि किए ये विज़ुअल्स शेयर किए हैं. इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखेंइस रिपोर्ट का आर्काइव्ड वर्शन यहां देखा जा सकता है. ( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह सच है?: नहीं, यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसमें ऐसी कोई असली घटना नहीं दिखाई गई है जिसमें किसी खाने-पीने का सामान बेचने वाले पर हमला हुआ हो.हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने इस वीडियो को कई स्क्रीनशॉट्स में बांटा और इनमें से कुछ पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का इस्तेमाल किया.हमारी सर्च में हमें एक YouTube वीडियो मिला जिसमें वही दृश्य थे, और उसके बाद वीडियो में दिख रहा 'वेंडर' उस वायरल क्लिप के बारे में बात करता हुआ दिखाई दिया.वीडियो में वह कहता है कि वह गरीबी पर इमोशनल वीडियो बनाता है. वह आगे कहता है कि वायरल वीडियो पर आए कमेंट्स की वजह से उसके अकाउंट के सभी वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं.वायरल वीडियो बनाने वाला व्यक्ति इस अकाउंट पर एक और वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें उनकी टीम का एक और सदस्य दर्शकों को बताता है कि वे इस वीडियो को दिल पर न लें और यह सिर्फ कंटेंट के लिए था.उसी YouTube अकाउंट से वीडियो अपलोड किया गया.हमें उसके YouTube BIO से उसके Instagram और Facebook प्रोफाइल मिले.हमने उसका Facebook अकाउंट चेक किया और पाया कि उसमें भी वैसे ही स्क्रिप्टेड वीडियो थे, जिनमें 'गरीबी' पर रील्स बनते थे और उसके किरदारों पर लोगों के हमले दिखाए गए थे.स्क्रीनशॉट में उसके Facebook अकाउंट पर अपलोड की गई रील्स दिखाई दे रही हैं.यूजर ने यह वायरल वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया है, जिसमें उनका इस बारे में बात करते हुए एक क्लिप भी शामिल है. उनका कहना है कि वे लोगों की एक टीम के साथ मिलकर गरीबी पर ये इमोशनल वीडियो बनाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि जिन लोगों ने यह वायरल वीडियो देखा, उन्होंने इसे दिल पर ले लिया और इससे लोगों को दुख पंहुचा.यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो अपलोड किया है.निष्कर्ष: यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसमें किसी फ़ूड वेंडर (खाने-पीने का सामान बेचने वाले) के साथ मारपीट की असली घटना नहीं दिखाई गई है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)एक झटके में गरीबी मिटाने वाला बयान PM मोदी नहीं राहुल गांधी का है