उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ के पहले पुलिस मुख्यालय पुलिस में आरक्षकों के सभी रिक्त पदों को भरने के प्रयास में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रतिवर्ष 7500 पदों पर भर्ती के मान से तीन वर्ष में आरक्षकों के 22,500 पद भरने के निर्देश दिए हैं।