जमीन के टुकड़े के लिए बना हैवान, 23 साल के भतीजे ने टांगिया से काटकर 85 वर्षीय चाचा को उतारा मौत के घाट

Wait 5 sec.

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया के सीपतपारा में रविवार तड़के जमीन बंटवारे के विवाद में भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23 वर्ष) ने अपने 85 वर्षीय चाचा बबन राम यादव की टांगिया से सिर पर वार कर नृशंस हत्या कर दी।