छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर शासकीय स्कूलों में विषय चयन को लेकर चल रही मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। आरोप है कि बोर्ड परीक्षा परिणाम के दबाव में स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय लेने से वंचित किया जा रहा है, जिससे उनके भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है।