महालय श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर अवंतिका नगरी उज्जैन में अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म कराने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम अपना रहे हैं। जो यजमान किसी कारणवश भौतिक रूप से उज्जैन नहीं आ पा रहे हैं, वे तीर्थ पुरोहितों से वीडियो कॉल पर जुड़कर अपने स्थान से जल और तिल अर्पित कर संकल्प ले रहे हैं।