भोपाल-इंदौर समेत MP के 5 बड़े शहरों में खत्म होगा खंभों और तारों का जाल, अंडरग्राउंड होगा बिजली नेटवर्क

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के प्रमुख महानगरों में अब बिजली के झूलते तारों और खंभों से मुक्ति मिलने जा रही है। ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशों के तहत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में पूरे बिजली वितरण तंत्र को अंडरग्राउंड करने की तैयारी शुरू हो चुकी है।