2026 एशियन गेम्स में आज 26 सितंबर को आठवां दिन है. आज भारत के एथलीट 15 अलग-अलग खेलों में दावेदारी पेश करेंगे और कई मेडल भी आ सकते हैं. एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत ने कुल 6 मेडल जीते थे, जिनमें कमलजीत और सुरुची द्वारा शूटिंग में जीता गया गोल्ड भी शामिल रहा. अब तक भारत की झोली में 23 मेडल आए हैं, जिनमें 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं. एथलेटिक्स, शूटिंग और कबड्डी में भारतीय खिलाड़ी मेडल की भरमार कर सकते हैं. वहीं तीरंदाजी में भारत के होनहार खिलाड़ी पदक ला सकते हैं. 25 सितंबर को गुलवीर सिंह ने 10 हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था. आठवें दिन भी मैराथन, डैकाथलन, 200 मीटर से लेकर 400 मीटर और अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भारत के एथलीट पदकों की भरमार कर सकते हैं.बैडमिंटन में अब तक भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन मेंस सिंगल्स और महिला सिंगल्स में भारत चुनौती पेश करेगा. मेंस शॉट पुट में तेजिंदरपाल सिंह पर सबकी नजरें टिकी होंगी, वहीं शूटिंग में महिलाओं की राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में पदक आने की उम्मीद होगी.कबड्डी में मेडल पक्केकबड्डी में पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने फाइनल में प्रवेश पा लिया है. भारत की दोनों ही कबड्डी टीमों का फाइनल में सामना ईरान से होगा, जिसे कबड्डी में भारत का कट्टर प्रतिद्वंदी माना जाता है. 2022 एशियाई खेलों में भारत की दोनों टीमों ने गोल्ड पर निशाना साधा था.दूसरी ओर टेबल टेनिस में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. भारत के एथलीट आज 15 अलग-अलग खेलों में दावेदारी पेश कर मेडल टेबल में देश को ऊपर ले जाना चाहेंगे.