कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोखाड़ा में एक महिला की पत्थर से सिर पर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान ग्राम लैंगा निवासी सुखमनिया एक्का के रूप में हुई है, जिसका खून से लथपथ शव उसके घर से करीब 300 मीटर दूर एक सुनसान इलाके में मिला।