महालय श्राद्ध पक्ष के पहले ही दिन शनिवार को तीर्थपुरी अवंतिका में आस्था का ज्वार उमड़ा। गयाकोठा, सिद्धवट और रामघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पितरों की प्रसन्नता और मोक्ष की कामना से तर्पण-पिंडदान करने पहुंचे। लेकिन तीर्थों की बदहाल तस्वीर देखकर श्रद्धालु व्यथित हो गए।