छत्तीसगढ़ में बाढ़ का कहर, उफनती नदियों ने तोड़े तटबंध, बस्तर से लेकर रायपुर तक पानी-पानी, देखिए तस्वीरें

Wait 5 sec.

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर आ गई हैं। इंद्रावती शिवनाथ और खारून नदियों ने तटबंध तोड़ दिए हैं जिससे बस्तर से लेकर रायपुर तक जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। एनडीआरएफ द्वारा सैकड़ों लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया जबकि जगदलपुर रायपुर मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद है।