मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की भोपाल से शुरुआत होने के बाद शनिवार को इंदौर से इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का संचालन शुरू हुआ। शनिवार को पहले दिन इंदौर से अन्य शहरों के लिए 24 रूटों पर 96 बसें रवाना हुई। इन बसों में साढ़े दस हजार यात्रियों ने यात्रा की।