महाराष्ट्र के सूरजागढ़ लौह अयस्क माइंस के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगने से बेरोजगार हुए लोगों ने पखांजूर में विशाल रैली निकाली। रोजगार बचाओ परिवार सुरक्षा मंच के आह्वान पर हजारों की संख्या में युवाओं और चालकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क सुधार कराकर परिवहन पुनः शुरू करने की मांग की है।