अंबिकापुर में गलत शपथपत्र देकर अनुकंपा नियुक्ति हासिल करने वाली लिपिक सीमा कुशवाहा को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि उनके भाई और पति पहले से ही सरकारी सेवा में कार्यरत थे, जिसे शपथपत्र में छिपाया गया था।