छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव: भूपेश-ताम्रध्वज के गढ़ में होगी भाजपा की अग्निपरीक्षा, बना रहेगा कांग्रेस का दबदबा या भाजपा लगाएगी सेंध

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों और चार नगर निगमों में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। दिसंबर में कार्यकाल पूरा होने से पहले भिलाई चरौदा और रिसाली के शहरी किलों पर सियासी घमासान तेज है। इस चुनावी मुकाबले में भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू जैसे कांग्रेस दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।