बिलासपुर जिले में आयोजित उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा के तहत 677 केंद्रों में 13,080 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। कोटा विकासखंड के वनांचल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला अमने में मां फगनी बाई, बेटा बैशाखु यादव और बहू देवी बाई के साथ-साथ देवरानी-जेठानी ने एक साथ बैठकर पर्चा हल कर शिक्षा की अनूठी मिसाल पेश की।