रविवार शाम नए गणेश घाट क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने हाईवे से गुजर रहे कई वाहनों पर पथराव कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 8 से 10 वाहनों को निशाना बनाया गया। अचानक हुए पथराव से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।